अकादमी द्वारा वर्ष भर सम्पन्न की जाने वाली गतिविधियों का प्रकाशन संस्कृति विभाग द्वारा प्रकाशित कला पंचांग में किया जाता है, जिसके अनुसार गतिविधियां सम्पन्न की जाती हैं। इनमें सिन्धी समाज की प्रख्यात विभूतियों, साहित्यकारों पर केन्द्रित आयोजन सिन्धी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति को अक्षुण्ण बनाये रखने हेतु सम्पन्न किये जाते हैं। जिनकी संक्षिप्त जानकारी निम्नानुसार है :-
| क्र. | गतिविधि का नाम | विवरण |
|---|---|---|
| 1 | सिन्धी भाषा दिवस पर कार्यक्रम | सिन्धी भाषा 10 अप्रैल 1967 को संविधान की अनुसूचि 8 में शामिल की गई। उसी उपलब्धि को यादगार बनाने हेतु सिन्धी भाषा दिवस का आयोजन अकादमी द्वारा आरंभ किया गया। |
| 2 | संत कंवरराम जयंती समारोह | सिन्धी समाज के महान संत श्री कंवर राम जी की जयंती (13 अप्रैल) के अवसर पर अकादमी द्वारा समारोह आयोजित कर उनके उपदेशों को जन-जन तक पहुँचाया जाता है। |
| 3 | प्रादेशिक सिन्धी नाट्य प्रस्तुतियां | सिन्धी साहित्य में लिखे जा रहे नाटकों का मंचन एवं कलाकारों को मंच प्रदान करने हेतु विभिन्न जिलों में नाट्य समारोह आयोजित किये जाते हैं। |
| 4 | सिन्धू दर्शन यात्रा | भगवान झूलेलाल जी के अवतरण स्थल सिन्धु नदी के पावन तट पर प्रतिवर्ष लेह (लद्दाख) में आयोजित सिन्धु दर्शन उत्सव में मध्यप्रदेश का सांस्कृतिक दल सम्मिलित होता है। |
| 5 | शहादत स्मरण - सम्राट दाहिर बलिदान दिवस | सिन्ध के महान सम्राट दाहिर की शहादत की स्मृति में व्याख्यान, नाटक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। |
| 6 | सिन्धी अदबी संगत | सिन्धी साहित्यकारों एवं विभूतियों पर केन्द्रित स्मृति गोष्ठियां और कवि सम्मेलन आयोजित कर साहित्यिक योगदान का सम्मान किया जाता है। |
| 7 | राष्ट्रीय चेतना जा सुर | स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यालयीन विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ। |
| 8 | प्रादेशिक सिन्धी कवि सम्मेलन | प्रदेश के विभिन्न जिलों में सिन्धी कवियों को मंच प्रदान करने हेतु कवि सम्मेलन आयोजित किये जाते हैं। |
| 9 | सिंधू महोत्सव | सिन्धी साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहन देने हेतु प्रदेश भर में आयोजन। |
| 10 | सिंधु आइडल | सिन्धी काव्य की सांगीतिक प्रस्तुति हेतु राज्यस्तरीय प्रतियोगिता। चयनित कलाकारों को “सिंधु आइडल” की उपाधि दी जाती है। |
| 11 | नवीन राष्ट्रीय सिन्धी फिल्म समारोह | सिन्धी भाषा, संस्कृति एवं कलाकारों को प्रोत्साहित करने हेतु प्रेरणादायक सिन्धी फिल्मों का प्रदर्शन। |
| 12 | कृष्ण खटवाणी जयंती समारोह | साहित्य अकादमी पुरस्कार प्राप्त साहित्यकार कृष्ण खटवाणी की स्मृति में सांस्कृतिक एवं साहित्यिक कार्यक्रम। |
| 13 | संत कंवर स्मृति भगत गायन | सिन्धी की पारम्परिक “भगत गायन” परंपरा के संरक्षण हेतु आयोजन। |
| 14 | राष्ट्रीय सिन्धी नाट्य समारोह | दो दिवसीय नाट्य समारोह जिसमें प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर के कलाकार भाग लेते हैं। |
| 15 | राष्ट्रीय सिन्धी कवि सम्मेलन | राष्ट्रीय स्तर पर सिन्धी साहित्यकारों के साथ कवि सम्मेलन का आयोजन। |
| 16 | सिन्धी हेमू कालानी बलिदान दिवस | अमर बलिदानी हेमू कालानी की स्मृति में व्याख्यान, नाटक एवं संगोष्ठी। |
| 17 | सुहिणा सिन्धीय समारोह | स्थानीय, प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय कलाकारों के साथ सांस्कृतिक आयोजन। |
| 18 | भगवंती नावाणी समारोह | प्रख्यात गायिका भगवंती नावाणी की स्मृति में महिला-केंद्रित कवि सम्मेलन एवं संगोष्ठी। |
| 19 | राष्ट्रीय सिन्धी महिला कवयित्री सम्मेलन | अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला कवयित्रियों का राष्ट्रीय सम्मेलन। |
| 20 | युवा महोत्सव | स्वामी विवेकानंद के संदेश पर केन्द्रित युवा महोत्सव। |
| 21 | स्मृति प्रसंग - लक्ष्मिणदेव बिजलाणी | सिन्धी साहित्य के मूर्धन्य साहित्यकार लक्ष्मिणदेव बिजलाणी के योगदान पर केन्द्रित आयोजन। |
| 22 | सम्मान समारोह | सिन्धी साहित्य अकादमी द्वारा स्थापित सम्मान एवं पुरस्कारों का वितरण समारोह। |
| 23 | चैती चांद समारोह | भगवान झूलेलाल के अवतरण दिवस पर सिन्धी समाज का प्रमुख पर्व चैतीचांद समारोह पूर्वक सम्पन्न किया जाता है। |