




अकादमी का उद्देश्य सिन्धी समाज के सभी वर्गों में सिन्धी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति का प्रचार-प्रसार करना है। सिन्धी भाषा साहित्य एवं संस्कृति को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य् से अकादमी वर्ष भर अनेक साहित्यिक आयोजन सम्पन्न करती है जिनमें सिन्धी अदबी संगत, व्याख्यान, कवि सम्मेलन, कार्यशालाएं, सिन्धू मशाल पत्रिका प्रकाशन के साथ ही सिन्धी साहित्य लेखन प्रोत्साहन हेतु पाण्डुलिपि प्रकाशन हेतु आंशिक आर्थिक अनुदान के साथ लिप्यांतरण योजना अंतर्गत सिन्धी लिपि एवं अन्य भाषाओं के श्रेष्ठ साहित्य का सिन्धी देवनागरी में लिपियान्तरण करवाना। संत शिरोमणि हिरदाराम साहित्य गौरव सम्मान एवं कृति पुरस्कार के अंतर्गत गद्य विधा में कृष्ण खटवाणी स्मृति श्रेष्ठ लेखक एवं पद्य विधा में खियलदास बेगवानी स्मृति श्रेष्ठ लेखक में पृथक-पृथक पुरस्कार, करने के साथ ही सिन्धी भाषा और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2019 से चार नये श्रेष्ठ पुरस्कार - मास्तर चन्द्र स्मृति श्रेष्ठ गायक एवं भगवंती नावाणी स्मृति श्रेष्ठ गायिका, श्रेष्ठ नाट्य निर्देशक/कलाकार एवं श्रेष्ठ युवा लेखक पुरस्कार प्रदान स्थापित किये हैं। महिलाओ के लिए विशेश कवयित्री सम्मेलन, युवाओं हेतु रचना कार्यशालाएं, सिन्धु आइडल के साथ सिन्धीव भाषा, संस्कृति, परम्परा एवं लोक कला को नवपीढ़ी तक पहुँचाने हेतु प्रशिक्षण शिविर का आयोजन भी अकादमी द्वारा किया जाता है।
अकादमी संपूर्ण मध्यप्रदेश के विभिन्न ज़िलो एवं सिन्धीन बहुल क्षेत्रों में आयोजन के माध्यम से सिन्धी् भाषा, साहित्य एवं संस्कृति का प्रचार-प्रसार, संरक्षण एवं संवर्धन करने में प्रयासरत है।
