उद्देश्य

अकादमी का उद्देश्य सिन्धी समाज के सभी वर्गों में सिन्धी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति का प्रचार-प्रसार करना है। सिन्धी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से अकादमी वर्ष भर अनेक साहित्यिक आयोजन सम्पन्न करती है, जिनमें सिन्धी अदबी संगत, व्याख्यान, कवि सम्मेलन, कार्यशालाएं, सिन्धू मशाल पत्रिका प्रकाशन के साथ ही सिन्धी साहित्य लेखन प्रोत्साहन हेतु पाण्डुलिपि प्रकाशन के लिए आंशिक आर्थिक अनुदान प्रदान किया जाता है।

अकादमी संपूर्ण मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों एवं सिन्धी बहुल क्षेत्रों में आयोजनों के माध्यम से सिन्धी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति का प्रचार-प्रसार, संरक्षण एवं संवर्धन करने में निरंतर प्रयासरत है।