स्थापना

सिन्धी साहित्य अकादमी सिन्धी भाषा, साहित्य, कला एवं संस्कृति को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग अंतर्गत सिन्धी भाषा और साहित्य को समर्पित एक प्रमुख संस्था है। इसकी स्थापना 1983 में हुई थी, और इसका मुख्य उद्देश्य सिंधी साहित्य, कला, संस्कृति और भाषा को प्रोत्साहित करना है। वर्ष 2002 से 2006 तक यह साहित्य अकादमी, भोपाल के अंतर्गत सिन्धी प्रभाग के रूप में कार्य करती रही। अकादमी का वर्तमान स्वरूप वर्ष 2007-08 से है। अकादमी विभिन्न साहित्यिक एवं सांस्कृतिक आयोजन करती है, जिनमें कार्यशालाएं, प्रशिक्षण शिविर, कवि सम्मेलन, सिन्धी के प्रसिद्ध साहित्यकार, कलाकारों की स्मृति में कार्यक्रम करती है, के अतिरिक्त पत्रिका प्रकाशन और पांडुलिपि प्रकाशन हेतु आर्थिक अनुदान शामिल हैं।